Edited By Isha,Updated: 30 Nov, 2018 09:59 AM
तेल के दामों में गिरावट का सिलिसला आज भी जारी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल का दाम 37 पैसे और 41 पैसे नीचे गिरा है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में ये गिरावट आ...
बिजनेस डेस्कः तेल के दामों में गिरावट का सिलिसला आज भी जारी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल का दाम 37 पैसे और 41 पैसे नीचे गिरा है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में ये गिरावट आ रही है।
दिल्ली में शुकवार को पेट्रोल की कीमत 72.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 67.72 रुपये दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम आज 78.43 रुपए और डीजल का दाम 70.89 रुपए पहुंच गया है, कोलकता में भी आज पेट्रोल की कीमत 74.88 और डीजल की कीमत 69.57 रुपए हुई।
देश के चार महानगरों में से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कटौती हुई। इसके बाद चारों जगहों पर क्रमश: दाम 72.87, 78.43 , 74.88 और 76.01 हुए।
शहर |
पेट्रोल की कीमत रुपए में |
डीजल की कीमत रुपए में |
नई दिल्ली |
72.87 रुपए |
67.72 रुपए |
मुंबई |
78.43 रुपए |
70.89 रुपए |
कोलकाता |
74.88 रुपए |
69.57 रुपए |
चेन्नई |
76.01 रुपए |
71.52 रुपए |
हरियाणा |
71.85 रुपए |
66.77 रुपए |
हिमाचल |
71.71 रुपए |
65.67 रुपए |
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रेल 77.92 रुपए, अमृतसर में 78.53 रुपए, लुधियाना में 78.39 रुपए और पटियाला में 78.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर |
पेट्रोल की कीमत रुपए में |
डीजल की कीमत रुपए में |
जालंधर |
77.92 रुपए |
67.59 रुपए |
अमृतसर |
78.53 रुपए |
68.12 रुपए |
लुधियाना |
78.39 रुपए |
67.99 रुपए |
पटियाला |
78.32 रुपए |
67.93 रुपए |