Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 03:09 PM
कृषि क्षेत्र के लिए शोध करने वाले सरकारी संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर.) की झांकी इस बार पहली दफा गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी। इस झांकी का मूल विषय एकीकृत खेती है जिसका लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है।
नई दिल्लीः कृषि क्षेत्र के लिए शोध करने वाले सरकारी संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर.) की झांकी इस बार पहली दफा गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी। इस झांकी का मूल विषय एकीकृत खेती है जिसका लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है।
एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार आई.सी.ए.आर. ने इसमें मिश्रित खेती और खुशियों की खेती को विशेष तौर पर प्रर्दिशत किया है। आई.सी.ए.आर. एकीकृत खेती को इसमें दिखाना चाहता था जो किसानों को बेहतर आय सुनिश्चित करने में मददगार होगा। इस बार 26 जनवरी की परेड में कुल 23 झांकियां निकलेंगी।