Indian Currency: डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, आज 49 पैसे की आई गिरावट, जानें कारण?

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 10:41 AM

rupee weakens against dollar drops 49 paise today

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 49 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.32 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण रुपए पर दबाव बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में...

Indian Currency रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 49 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.32 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण रुपए पर दबाव बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.30 पर खुला। शुरुआती कारोबार में और कमजोर होकर 93.32 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 49 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 32 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.83 पर बंद हुआ था। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.81 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 1600.73 अंक या 2.06 प्रतिशत टूटकर 75,949.52 अंक पर जबकि निफ्टी 468.85 अंक या 1.95 प्रतिशत फिसलकर 23,581.75 अंक पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 7.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.13 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 672.09 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!