Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Nov, 2026 05:52 PM

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी स्तंभों के कमजोर पड़ने के कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने नागरिकों से देश की आर्थिक वृद्धि के बारे में पूर्ण विश्वास के साथ बात करने का आग्रह किया। सीतारमण ने...
मुंबई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी स्तंभों के कमजोर पड़ने के कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने नागरिकों से देश की आर्थिक वृद्धि के बारे में पूर्ण विश्वास के साथ बात करने का आग्रह किया। सीतारमण ने एचएसबीसी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ''हमें भारत के बारे में पूर्ण विश्वास के साथ अपनी बात रखनी होगी। मेरा यही आग्रह है।''
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में मजबूत वृद्धि और भारतीय बैंकों की मजबूत स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ''आर्थिक समृद्धि के बुनियादी स्तंभ ठीक काम कर रहे हैं, उनमें किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं है।'' उन्होंने बात रखने के तरीके में बदलाव की जरूरत बताई और इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि समझदार लोग भी कभी-कभी थोड़े संदेह के साथ बात करते हैं।
सीतारमण ने कहा, ''भारत को आशावादी रुख की जरूरत है। भारत में आशावादी बातचीत की जरूरत है। भारत को नकारात्मक सोच कम करने की जरूरत है। भारत को यह बात खुलकर कहनी होगी कि हमें खुद पर भरोसा है।''