बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 363 अंक टूटा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 May, 2019 04:00 PM

sensex plunges 450 points nifty rolls 127 points

सेंसेक्स 363 अंक गिरकर 38600 पर और निफ्टी 114 प्वाइंट नीचे 11598 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 453 अंक लुढ़क कर 38,509.79 तक फिसल गया था। निफ्टी में 127 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई। इसने 11,585.10 का निचला स्तर छू लिया।

मुंबईः सेंसेक्स 363 अंक गिरकर 38600 पर और निफ्टी 114 प्वाइंट नीचे 11598 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 453 अंक लुढ़क कर 38,509.79 तक फिसल गया था। निफ्टी में 127 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई। इसने 11,585.10 का निचला स्तर छू लिया। निचले स्तरों से दोनों इंडेक्स में कुछ रिकवरी हो गई।

ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ने से एशियाई बाजारों में गिरावट
अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर फिर से तेज होने की आशंका में एशियाई बाजारों में गिरावट आई है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सोमवार को 5% टूट गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रविवार को कहा कि 10 मई से 200 अरब डॉलर के चाइनीज इंपोर्ट पर शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% किया जाएगा। चीन भी जवाबी कार्रवाई करता है तो दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर फिर से तेज हो सकता है।

यस बैंक के शेयर में 5% गिरावट
कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 28 और निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टाटा मोटर्स का शेयर 5% लुढ़क गया। टाटा स्टील में 3% गिरावट दर्ज की गई। यस बैंक का शेयर भी 5% नुकसान में आ गया। एनएसई के सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। मेटल इंडेक्स 1.94% टूट गया। दोनों कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेंगी। कारोबार के दौरान दोनों के शेयरों में करीब 1-1% की गिरावट दर्ज की गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!