Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Apr, 2024 03:35 PM
शेयर बाजार में शुक्रवार से जारी बिकवाली मंगलवार को भी देखने को मिली। ईरान और इजरायल तनाव से दुनियाभर के बाजारों में भय है, जिसमें भारतीय बाजार भी शामिल हैं। सेंसेक्स 456 अंक गिरकर 72,943 के स्तर पर वहीं, निफ्टी में भी 124 अंक की गिरावट रही, ये...
नई दिल्लीः शेयर बाजार में शुक्रवार से जारी बिकवाली मंगलवार को भी देखने को मिली। ईरान और इजरायल तनाव से दुनियाभर के बाजारों में भय है, जिसमें भारतीय बाजार भी शामिल हैं। सेंसेक्स 456 अंक गिरकर 72,943 के स्तर पर वहीं, निफ्टी में भी 124 अंक की गिरावट रही, ये 22,147 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही और सिर्फ 4 में तेजी देखने को मिली। आज पावर, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।
सोमवार यानी 15 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 845 अंक की गिरावट के साथ 73,399 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही थी, ये 22,272 के स्तर पर बंद हुआ था।
बाजार में गिरावट के 3 कारण
- इजरायल-हमास युद्ध के बाद अब ईरान और इजरायल में तनाव के कारण जियो टेंशन फिर बढ़ने लगी हैं।
- बाजारों में तेज रैली के बाद लोग कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। मिड और स्मॉल कैप ओवरवैल्यूड हो गए हैं।
- कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार को नीचे खींचा है। US सहित अन्य बाजार में भी कल करीब 1% की गिरावट रही।