ब्रिटेन में Tata लगाएगी सबसे बड़ी EV फैक्ट्री! 41,460 करोड़ का होगा निवेश

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Feb, 2024 06:21 PM

tata eyes ev market will set up largest battery plant in britain

तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक कार बिजनेस पर टाटा समूह का भी फोकस है। इसके तहत टाटा समूह बैटरी बनाने के लिए नई गीगाफैक्ट्री लगाने वाला है। टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी Agratas ब्रिटेन के ब्रिजवाटर में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री इंस्टॉल करने...

बिजनेस डेस्कः तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक कार बिजनेस पर टाटा समूह का भी फोकस है। इसके तहत टाटा समूह बैटरी बनाने के लिए नई गीगाफैक्ट्री लगाने वाला है। टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी Agratas ब्रिटेन के ब्रिजवाटर में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री इंस्टॉल करने जा रही है। समूह ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

बता दें कि ये ईवी प्लांट ब्रिटेन का अबतक का सबसे बड़ा प्लांट होगा और इसे टाटा ग्रुप तैयार करेगा। बता दें कि भारत के बाहर के Bridgwater ये पहली गीगाफैक्ट्री होगी। इसके लिए कंपनी 41000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी।

40 GWH की क्षमता वाली फैक्ट्री

इस गीगाफैक्ट्री के लिए कंपनी 41460 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। ये निवेश कर्ज और इक्विटी के मिश्रण से होगा और इसी फंड का इस्तेमाल कर प्लांट तैयार किया जाएगा। बता दें कि इस प्लांट की क्षमता 40 गीगावॉट की होगी।

2026 से शुरू होगा कमर्शियल प्रोडक्शन

बीते साल जुलाई महीने में टाटा ग्रुप ने ब्रिटेन में ईवी प्लांट की स्थापना करने की योजना बनाई थी। इस प्लांट से अगले 2 साल यानी कि 2026 तक कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने की संभावना है। इस प्लांट से ब्रिटेन के ईवी ट्रांजिशन को और भी ज्यादा पुश मिलेगा, लोग ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करेंगे।

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Agratas ने एक बयान में बताया कि उसके प्रस्तावित बैटरी प्लांट से 4000 लोगों को नौकरियां मिलने वाली हैं। वहीं हजारों लोगों को इस प्लांट से रोजगार के अप्रत्यक्ष अवसर मिलने वाले हैं। प्लांट का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि जगुआर लैंड रोवर और टाटा मोटर्स उसके शुरुआती ग्राहक होंगे।

टाटा समूह का कार कारोबार

टाटा मोटर्स भारत की तीसरी सबसे बड़ी यात्री कार कंपनी है। मार्केट कैप हिसाब से टाटा मोटर्स ने हाल ही में मारुति सुजुकी को पीछे छोड़ा है और भारत की सबसे वैल्युएबल कार कंपनी बन गई है। बिक्री के मामले में दूसरे-तीसरे पोजिशन के लिए हुंडई इंडिया और टाटा मोटर्स की टक्कर होती है। ब्रिटेन का आइकॉनिक लग्जरी का ब्रांड जगुआर लैंड रोवर भी टाटा समूह का ही हिस्सा है, जिसका अधिग्रहण कुछ समय पहले टाटा समूह के द्वारा किया गया था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!