जून में चाय उत्पादन 3.7 प्रतिशत घटकर 13.78 करोड़ किलोग्राम

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Jul, 2023 10:30 AM

tea production down 3 7 percent to 137 8 million kg in june

इस साल जून में चाय उत्पादन सालाना आधार पर 3.7 प्रतिशत घटकर 13.78 करोड़ किलोग्राम रह गया है। जून 2022 में यह आंकड़ा 14.31 करोड़ किलोग्राम था। चाय बोर्ड के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने के दौरान उत्तर भारत में 10 करोड़ 97 लाख किलोग्राम चाय...

कोलकाताः इस साल जून में चाय उत्पादन सालाना आधार पर 3.7 प्रतिशत घटकर 13.78 करोड़ किलोग्राम रह गया है। जून 2022 में यह आंकड़ा 14.31 करोड़ किलोग्राम था। चाय बोर्ड के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने के दौरान उत्तर भारत में 10 करोड़ 97 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि दक्षिण भारत में उत्पादन मात्रा दो करोड़ 81.5 लाख किलोग्राम थी। 

उत्तर भारत में, असम में जून 2023 में छह करोड़ 35 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि जून 2022 में यह आंकड़ा 51.6 लाख किलोग्राम था। उत्तर भारत के अन्य प्रमुख उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल ने इस साल जून में चार करोड़ 26.4 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ। भारतीय चाय संघ (आईटीए) के सूत्रों ने कहा कि उत्पादन मात्रा में गिरावट का कारण प्रतिकूल मौसम का होना और बागानों में कीटों के हमले का होना है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!