layoffs: टेक इंडस्ट्री में फिर छंटनी की आहट, Amazon में हजारों कर्मचारियों की जॉब्स पर चलेगी कैंची

Edited By Updated: 23 Jan, 2026 01:31 PM

tech industry is once again facing layoffs thousands jobs at amazon cut

टेक इंडस्ट्री में एक बार फिर छंटनी की आशंका तेज हो गई है। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन (Amazon) अगले हफ्ते से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी हजारों कॉरपोरेट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने...

बिजनेस डेस्कः टेक इंडस्ट्री में एक बार फिर छंटनी की आशंका तेज हो गई है। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन (Amazon) अगले हफ्ते से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी हजारों कॉरपोरेट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना बना रही है, जिससे ग्लोबल टेक वर्कफोर्स की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह कटौती अमेजन की कॉरपोरेट वर्कफोर्स को प्रभावित करेगी, जिसमें करीब 3.5 लाख कर्मचारी शामिल हैं। कंपनी लगभग 30,000 कॉरपोरेट वर्कर्स की संख्या घटाने पर विचार कर रही है। हालांकि, छंटनी का अंतिम आंकड़ा अभी तय नहीं है और रणनीति में बदलाव भी संभव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, AWS, रिटेल, प्राइम वीडियो और ह्यूमन रिसोर्सेज जैसे अहम डिवीजन इस प्रक्रिया की चपेट में आ सकते हैं। इसका असर अमेरिका के साथ-साथ भारत समेत अन्य देशों में भी दिख सकता है।

लागत कटौती और AI पर बढ़ता फोकस

अमेजन इससे पहले भी हजारों पदों में कटौती कर चुका है। कुछ महीने पहले कंपनी ने 14,000 नौकरियां खत्म करने का ऐलान किया था और 2026 तक और छंटनी के संकेत दिए थे। कंपनी का कहना है कि यह कदम संगठन को ज्यादा चुस्त बनाने, मैनेजमेंट लेयर्स घटाने और लागत कम करने के लिए उठाया जा रहा है।

वहीं, अमेजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ा रहा है। AI और डेटा से जुड़े रोल्स में नई भर्तियां हो रही हैं, जबकि पारंपरिक भूमिकाओं में कटौती की जा रही है।

15.7 लाख कर्मचारियों वाली कंपनी

रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 तक अमेज़न में करीब 15.7 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें बड़ी संख्या वेयरहाउस से जुड़ी है। इससे पहले 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत में कंपनी करीब 27,000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।

पूरे टेक सेक्टर में अनिश्चितता

अमेजन अकेली नहीं है। AI-केंद्रित बदलावों के चलते पूरी टेक इंडस्ट्री में नौकरियों पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में अमेजन की संभावित छंटनी ग्लोबल टेक सेक्टर में बढ़ती असुरक्षा को और गहरा करती दिख रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!