6% वर्कफोर्स घटाएगी eBay, 800 कर्मचारियों की जा सकती है Job

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 05:43 PM

ebay to reduce workforce by 6  800 employees could lose their jobs

ई-कॉमर्स दिग्गज eBay ने एक बार फिर छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी इस बार करीब 800 पद खत्म कर रही है, जो उसकी कुल वर्कफोर्स का लगभग 6% है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा कि वह अपने बिजनेस में दोबारा निवेश करने और संगठनात्मक ढांचे को रणनीतिक...

बिजनेस डेस्कः ई-कॉमर्स दिग्गज eBay ने एक बार फिर छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी इस बार करीब 800 पद खत्म कर रही है, जो उसकी कुल वर्कफोर्स का लगभग 6% है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा कि वह अपने बिजनेस में दोबारा निवेश करने और संगठनात्मक ढांचे को रणनीतिक प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाने के लिए यह कदम उठा रही है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि प्रभावित कर्मचारियों के योगदान के लिए वह आभारी है और उन्हें सम्मानजनक तरीके से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कटौती पूरे संगठन में की जा रही है और इसका आधार ऑपरेटिंग मॉडल की जरूरत, डुप्लीकेशन वाले क्षेत्र और भविष्य की प्राथमिकताओं के साथ तालमेल बताया गया है।

31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास वैश्विक स्तर पर करीब 12,300 कर्मचारी थे। हाल के वर्षों में eBay ने कर्मचारियों की संख्या घटाने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर निवेश बढ़ाया है। कंपनी ने आंतरिक AI टूल्स लागू किए हैं और खरीदार-विक्रेता अनुभव बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों को शामिल किया है। इस दिशा में उसने OpenAI के साथ अपने एजेंटिक वेब ब्राउजर को लेकर साझेदारी भी की है।

इसके अलावा eBay ने हाल ही में Depop को लगभग 1.2 अरब डॉलर नकद में खरीदने की योजना की घोषणा की है। यह प्लेटफॉर्म पहले Etsy के स्वामित्व में था। इस अधिग्रहण से eBay को 34 वर्ष से कम उम्र के उपभोक्ताओं तक मजबूत पहुंच मिलेगी, जो Depop के यूजर बेस का लगभग 90% हिस्सा हैं। साथ ही, इससे कंपनी फैशन सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर सकेगी, जो उसके लिए तेजी से बढ़ती श्रेणी बन चुकी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!