1546 अंक गिरकर 80,722 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 495 अंक टूटा

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 03:53 PM

the bse closed 1546 points lower at 80 722 while the nifty fell by 495 points

केंद्रीय बजट के बाद आज यानी रविवार, 1 फरवरी को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1,546 अंक यानी करीब 2 फीसदी टूटकर 80,722 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 495 अंक गिरकर 24,825 पर आ गया।

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय बजट के बाद आज यानी रविवार, 1 फरवरी को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1,546 अंक यानी करीब 2 फीसदी टूटकर 80,722 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 495 अंक गिरकर 24,825 पर आ गया।

बाजार में इस तेज गिरावट की बड़ी वजह सरकार द्वारा फ्यूचर्स और ऑप्शंस कारोबार पर लगाए जाने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी मानी जा रही है। सरकार ने फ्यूचर्स पर STT को 0.02 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया है। वहीं ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर STT को बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के तुरंत बाद बाजार में बिकवाली तेज हो गई थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1,800 अंक और निफ्टी लगभग 550 अंक तक लुढ़क गया था। STT बढ़ने से डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग महंगी होने की आशंका के चलते निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की, जिससे बाजार दबाव में आ गया। 

सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6% की गिरावट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी रही। BEL, SBI और अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 6% तक की गिरावट रही। सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6% तक की गिरावट देखने को मिली। मेटल, मीडिया, FMCG, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट रही।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!