शेयर बाजार में शानदार तेजी, इन 5 कारणों से उछला मार्केट

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 03:33 PM

impressive rally stock market market surged due to these 5 reasons

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और आईटी-प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी के दम पर घरेलू स्टॉक मार्केट में आज शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 790.54 अंक उछल कर 76,991.22 और निफ्टी 197.55 अंक की तेजी के साथ 24,021.65 पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और आईटी-प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी के दम पर घरेलू स्टॉक मार्केट में आज शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 790.54 अंक उछल कर 76,991.22 और निफ्टी 197.55 अंक की तेजी के साथ 24,021.65 पर बंद हुआ। 

बाजार में तेजी की बड़ी वजहें....

कच्चे तेल में गिरावट

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा तो मार्केट को सपोर्ट मिला। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1% फिसलकर चार महीने के निचले स्तर पर आ गया है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने और आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद से तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे भारत जैसे तेल आयातक देशों के बाजारों को फायदा मिला।

आईटी और प्राइवेट बैंक शेयरों ने संभाला बाजार

सेक्टरों में प्रदर्शन मिला-जुला रहा। मेटल और ऑटो शेयरों में कमजोरी देखने को मिली, लेकिन आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी। निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा प्राइवेट बैंक शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

आईटी और प्राइवेट बैंक शेयर

मेटल और ऑटो शेयरों में कमजोरी देखने को मिली लेकिन आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी। निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा प्राइवेट बैंक शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। 

FIIs की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की हल्की खरीदारी से भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ। मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने करीब 17.86 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद

भारत और अमेरिका के बीच संभावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक संकेतों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!