Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Jun, 2026 03:44 PM

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत इलाके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। प्रांत के लोअर दिर जिले में आतंकवाद निरोधी विभाग (CTD) और स्थानीय जिला पुलिस ने एक संयुक्त और खुफिया ऑपरेशन चलाकर प्रतिबंधित संगठन...
Pakistan Anti-Terror Operation : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत इलाके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। प्रांत के लोअर दिर जिले में आतंकवाद निरोधी विभाग (CTD) और स्थानीय जिला पुलिस ने एक संयुक्त और खुफिया ऑपरेशन चलाकर प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के 6 खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए ये सभी आतंकी हाल ही में एक पुलिस चौकी पर हुए कायरतापूर्ण हमले और एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में वॉन्टेड थे।
यह अभियान प्रांत के लोअर दिर ज़िले में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने चलाया था। सीटीडी के अनुसार इस अभियान में मारे गए आतंकवादी हाल ही में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले और एक पुलिस कांस्टेबल की मौत के मामले में शामिल थे।
यह भी पढ़ें: कोलकाता में बड़ा हादसा: ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की गिरी छत, मलबे में दबे कई मजदूर
सीटीडी और जिला पुलिस को लोअर दिर के पहाड़ी इलाकों में "फितना-अल-ख्वारिज के आतंकवादियों के एक समूह" की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जब ये आतंकवादी इलाके में अपने ठिकानों से बाहर निकले तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया। सीटीडी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिस दलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद कानून प्रवर्तन कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।
यह भी पढ़ें: झारखंड में सूखे की आहट: जून में 60% कम बारिश से थमी धान की बुवाई, संकट में अन्नदाता
यह कार्रवाई लंबे समय तक जारी रही और बाद में चलाए गए तलाशी अभियान में छह आतंकवादियों के शव पाए गए। 'फितना-अल-ख्वारिज' शब्द का उपयोग सरकार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए करती है।