Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Mar, 2024 03:37 PM
शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 165.9 (0.23%) अंक की बढ़त के साथ 73,668.54 के स्तर, वहीं निफ्टी 2.40 (0.01%) अंक की तेजी के साथ 22,335.05 के स्तर पर बंद हुआ।
नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 165.32 (0.22%) अंक की बढ़त के साथ 73,667.96 के स्तर, वहीं निफ्टी 3.05 (0.01%) अंक की तेजी के साथ 22,335.70 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 73,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में आज 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहल कल यानी 11 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 616 अंक की गिरावट के साथ 73,502 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 160 अंक की गिरावट रही थी। ये 22,332 के स्तर पर बंद हुआ था।