ऑनलाइन आयकर भरने वालों की संख्या में 6.60 लाख की कमी, सकते में IT विभाग

Edited By Yaspal,Updated: 05 May, 2019 07:57 PM

the number of online income tax firms can decrease by 6 60 lakh

वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान ऑनलाइन आयरकर भरने वाले लोगों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इससे आयकर विभाग सकते में आ गया है। विभाग के मुताबिक, इस साल आयकर भरने वालों की संख्या में 6.60 लाख से अधिक...

बिजनेस डेस्कः वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान ऑनलाइन आयरकर भरने वाले लोगों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इससे आयकर विभाग सकते में आ गया है। विभाग के मुताबिक, इस साल आयकर भरने वालों की संख्या में 6.60 लाख से अधिक की गिरावट आई है। आयकर विभाग की ऑनलाइन आयकर भरने वाली वेबसाइट पर डाले गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में 6.74 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन टैक्स भरा था। वित्तीय वर्ष 2018-19 में इनकी संख्या 6.68 करोड़ पर आ गई। इससे पहले 2016-17 में इनकी संख्या 5.28 करोड़ रही थी।

कोटक इकोनॉमिक रिचर्स ने 30 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में इस बारे में हैरानी व्यक्त की। उसने कहा, “वित्त वर्ष 2018-19 में ऑनलाइन टैक्स भरने वालों की संख्या में गिरावट आने से हम हैरान हैं।

हालांकि पंजीकृत आयकरदाताओं की संख्या में इस दौरान तेजी आई है। इनकी संख्या 15 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2019 तक 8.45 करोड़ पर पहुंच गई है। मार्च 2013 में पंजीकृत आयकर दाताओं की संख्या महज 2.70 करोड़ थी। जो मार्च 2016 में 5.20 कोरड़ और मार्च 2017 में 6.20 करोड़ पर पहुंच गई थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!