क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? धर्मेंद्र प्रधान ने बताई दो बड़ी वजहें

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Feb, 2021 01:44 PM

why are petrol and diesel prices increasing

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती को बताया है। प्रधान ने कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ने की दो मुख्य वजहें है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का...

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती को बताया है। प्रधान ने कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ने की दो मुख्य वजहें है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का उत्पादन कम किया गया है। उत्पादक देश अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए तेल के उत्पादन को कम कर रहे हैं। इसलिए कच्चा तेल खरीदने वाले देशों के लिए यह महंगा पड़ रहा है।

PunjabKesari

प्रधान ने कहा, 'हम पेट्रोलियम निर्यातक देशों यानी ओपेक और ओपेक प्लस देशों से आग्रह कर रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द यह बदलेगा।' 

PunjabKesari

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'एक और कारण को​रोना वायरस है। हमें कई तरह के विकास कार्य करने हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें टैक्स जुटा रहे हैं। इन विकास कार्यों पर खर्च करने पर ​अधिक रोजगार पैदा होंगे। सरकार ने अपने निवेश में वृद्धि की है और इस बजट में 34 फीसदी अधिक पूंजी व्यय किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, 'राज्य सरकार के खर्च में भी वृद्धि होगी। यही कारण है कि हमें इस टैक्स की जरूरत है। साथ ही संतुलन की भी आवश्यकता है। मेरा मानना है कि वित्त मंत्री कोई रास्ता निकाल सकती हैं।'

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!