सेबी के आदेश के बाद जी एंटरटेनमेंट का शेयर 13% टूटा

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 12:54 PM

zee entertainment shares plunge 13 following sebi order

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के शेयर में सोमवार को 13 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। हैदराबाद स्थित कंपनी की जमीन को गिरवी रखने के मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज पर दो

नई दिल्लीः जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के शेयर में सोमवार को 13 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। हैदराबाद स्थित कंपनी की जमीन को गिरवी रखने के मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज पर दो महीने तथा उसके मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) पुनीत गोयनका पर एक वर्ष के लिए प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंध लगाने के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आई। 

बीएसई में कंपनी का शेयर 13 प्रतिशत टूटकर 100.40 रुपए पर आ गया। एनएसई पर 12.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.37 रुपए पर रहा। सेबी ने शुक्रवार देर रात जारी 150 पृष्ठ के अंतिम आदेश में एस्सेल समूह की इकाइयों द्वारा लिए गए ऋण को सुरक्षित करने के लिए जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) की हैदराबाद स्थित भूमि को अनधिकृत रूप से गिरवी रखने के मामले में कंपनी को दो महीने और इसके मानद चेयरमैन चंद्रा तथा प्रबंध निदेशक एवं सीईओ गोयनका को एक साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा, बाजार नियामक ने उन पर कुल 1.48 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!