CRPF अफसर ने गोली मारकर की अपने दो साथियों की ह-त्या, फिर खुद भी दे दी जान

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 12:18 PM

crpf officer firing two colleagues crpf officer assam nagaon 34 battalion

मंगलवार को असम के नगांव जिले में एक CRPF अफसर ने कथित तौर पर अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।

नई दिल्ली:  मंगलवार को असम के नगांव जिले में एक CRPF अफसर ने कथित तौर पर अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।

नगांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (HQ) परिमिता सरकार ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे नगांव के कटिमारी में CRPF की 34वीं बटालियन के कैंप में हुई। मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (GD) बल्लानी प्रेमाबारम ने कथित तौर पर अपने साथियों पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि बाद में प्रेमाबारम ने वही हथियार खुद पर चला लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इस गोलीबारी में हेड कॉन्स्टेबल (GD) विष्णु प्रसाद बघेल और सब-इंस्पेक्टर (GD) रामनवल सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Mane) गोविंद श्रीपुल घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!