नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी, इंटेलियस रिकोड को IPO लाने के लिए सेबी की मंजूरी

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 06:23 PM

nityas gems  jewellery and intelius recode receive sebi approval to launch ipos

नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड और इंटेलियस रिकोड लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक के शुक्रवार के अद्यतन से यह जानकारी मिली। नित्यास...

नई दिल्लीः नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड और इंटेलियस रिकोड लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक के शुक्रवार के अद्यतन से यह जानकारी मिली। नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी ने मार्च में मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे 23 जुलाई को सेबी की मंजूरी मिली। 

मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह 1.44 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया निर्गम होगा। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं होगा। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। वहीं, इंटेलियस रिकोड ने मार्च में आईपीओ के लिए प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे 24 जुलाई को बाजार नियामक की मंजूरी मिली। 

मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ 117 करोड़ रुपए तक के नए शेयर और 12.9 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। इंटेलियस रिकोड एक प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता कंपनी है जो कॉरपोरेट ग्राहकों के डिजिटल रूपांतरण में मदद करती है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!