10 साल की मासूम से रेप अज्ञात पर किया केस दर्ज

Edited By Updated: 17 Nov, 2021 12:52 PM

10 year old innocent raped

जंगल में चार साल के भाई के साथ लकडिय़ां एकत्रित करने गई थी

डेराबस्सी, (गुरप्रीत सिंह): निकटवर्ती गांव हरिपुर कुडा में करीब दस साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की चार वर्ष के छोटे भाई के साथ जंगल में लकडिय़ां एकत्रित करने गए थी जिस दौरान दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया, जिसमें पुष्टि हुई। मामले की जानकारी देते सहायक इंस्पैक्टर हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता लड़की की माता ने शिकायत देकर बताया कि गत दिन वह पति के साथ दिहाड़ी पर गई हुई थी।  पुलिस ने लड़की के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की ने अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं की है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस जंगल में रोजाना जाने वाले लोगों की भी जांच कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!