Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Sep, 2026 10:48 AM

मेष- इस वीक धन और प्रॉपर्टी संबंधी मसले हल हो जाएंगे, बेपनाह खुशियां मिलने वाली हैं। धार्मिक कार्यों के लिए समय निकालेंगे।
मेष- इस वीक धन और प्रॉपर्टी संबंधी मसले हल हो जाएंगे, बेपनाह खुशियां मिलने वाली हैं। धार्मिक कार्यों के लिए समय निकालेंगे। आर्थिक मामलों से जुड़ा फैसला थोड़ा सोच-समझ कर करें। युवा वर्ग अपनी नकारात्मक आदतों पर काबू करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- “ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें।
क्या न करें- भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला न लें।
क्या करें- घर और कार्यस्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखें।
वृष- इस सप्ताह अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास बनाकर रखें। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करेंगे तो ही फायदा होगा। युवाओं की छोटी सी गलती उन पर ही भारी पड़ सकती है। पीठ में दर्द होने की संभावना है, योग करें।
उपाय- सुबह कुछ मिनट प्राकृतिक रोशनी में रहें।
क्या न करें- गाड़ी चलते हुए असावधानी न बरतें।
क्या करें- अपनी श्रद्धा के अनुसार मंत्र, ध्यान या प्रार्थना के लिए रोज कुछ समय निकालें।
मिथुन- इस सप्ताह किसी को बिन मांगे सलाह न दें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बहस होने की सम्भावना है। अचानक बढ़ता हुआ वजन आपको चिंता में डाल देगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी नए कार्य को करने के लिए पार्टनर का साथ मिलेगा।
उपाय- नकारात्मक विचार आने पर उन्हें तथ्य मानने के बजाय उनके पक्ष और विपक्ष पर विचार करें।
क्या न करें- किसी को नाराज़ न करें।
क्या करें- क्रोध, नकारात्मक बातचीत और अनावश्यक विवाद से दूरी बनाएं।
कर्क- इस सप्ताह अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। व्यापार के काम को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। जॉब में बॉस के फेवरेट बनकर रहेंगे। ज्यादा से ज्यादा समय घर के सदस्य एक साथ बिताएंगे। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी।
उपाय- वाणी पर नियंत्रण रखें।
क्या न करें- नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें।
क्या करें- सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।
सिंह- ये वीक काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावट दूर हो जाएगी। घर का वातावरण काफी शांत रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए लोन लेना पड़ेगा। पढ़ाई में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।
उपाय- शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें।
क्या न करें- गुस्से पर नियंत्रण न खोएं।
क्या करें- जीवों को भोजन कराएं।
कन्या- इस सप्ताह व्यापार में बदलता समय आपको थोड़ा सा परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में हर काम को दिल लगा कर करें, तभी सक्सेस मिलेगी। युवा वर्ग आलस्य के कारण कोई बढ़िया मौका गवा देंगे। पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- नए लोगों, नई गतिविधियों और नए अवसरों के लिए थोड़ा खुला रवैया रखें।
क्या न करें- कठोर आर्थिक कदम उठाने से पीछे न हटें।
क्या करें- माता-पिता का सम्मान करें।
तुला- इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। किसी डील को फाइनल करने से पहले किसी की सलाह जरुर लें, खुद से सभी फैसले न करें। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत थोड़ी सी नरम रहेगी।
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
क्या न करें- जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश न करें।
क्या करें- जरूरतमंदों की सहायता करें।
वृश्चिक- ये वीक आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारियों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी से वादा करने से बचें। आयुर्वेदिक इलाज का सहारा लेंगे तो सेहत बेहतर होगी। दिन का कुछ समय घर के बच्चों के साथ खेल-कूद में बिताएंगे।
उपाय- दिन में 2–3 अच्छी चीजें लिखने की आदत डालें।
क्या न करें- अच्छे लोगों से संपर्क बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर मदद मांगने में संकोच न करें।
क्या करें- अपना व्यवहार अच्छा रखें।
धनु- इस हफ्ते आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की काफी तारीफ होगी। युवा वर्ग आलस की वजह से आपका काम खराब कर सकते हैं। आपकी किसी जिद की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको फायदा देखने को मिलेगा। सेहत में चल रही परेशानी दूर हो जाएगी।
उपाय- राधा-कृष्ण की पूजा करें।
क्या न करें- ज़रूरत से ज़्यादा काम न करें।
क्या करें- सकारात्मक सोच रखें।
मकर- इस वीक अपने भविष्य को लेकर काफी खुश रहेंगे। खान-पान को लेकर सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। रिलेशनशिप में चल रही कड़वाहट भी दूर हो जाएगी।
उपाय- घर का वातावरण सकारात्मक रखें।
क्या न करें- बिना सोचे-विचारे इनवेस्टमेंट न करें।
क्या करें- निर्णय लेने की क्षमता को तीव्र रखें।
कुंभ- इस वीक कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। छात्रों को मेहनत में बढ़िया परिणाम मिलेंगे। नौकरी में किसी तरह का रिस्क लेने से बचें। शाम के समय पार्टनर के साथ किसी डिनर पर जाएंगे। बहुत दिनों बाद आपके किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगी।
उपाय- बेडरूम हल्की सुगंध और साफ-सुथरा वातावरण रखें।
क्या न करें- स्वयं में आलस्य न आने दें।
क्या करें- स्वास्थ्य और जीवन शैली पर घ्यान दें।
मीन- ये सप्ताह युवा वर्ग वालों के लिए बहुत बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों को दूर करने में कामयाब रहेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी रहने की जरूरत हैI जीवनसाथी के साथ चल रहा मन-मुटाव भी खत्म होता हुआ दिखाई देगा।
उपाय- सामूहिक काम सबकी सलाह से करें।
क्या न करें- आवेश मे न आएं।
क्या करें- धैर्य, जिम्मेदारी और आत्मअनुशासन पर ध्यान देना होगा।