IPL में खेलेंगे पी.सी.ए. से जुड़े 15 खिलाड़ी

Edited By pooja verma,Updated: 23 Mar, 2019 02:45 PM

15 associated players with will play in ipl

इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) सीजन-12 में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) से जुड़े 15 खिलाड़ी अलग-अलग फ्रैंचाइजी से जुड़े हुए हैं। पी.सी.ए. के सचिव आर.पी. सिंगला ने बताया कि आई.पी.एल. के लिए खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं।

चंडीगढ़ (लल्लन): इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) सीजन-12 में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) से जुड़े 15 खिलाड़ी अलग-अलग फ्रैंचाइजी से जुड़े हुए हैं। पी.सी.ए. के सचिव आर.पी. सिंगला ने बताया कि आई.पी.एल. के लिए खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। 

 

इस सीजन में सबसे ज्यादा खिलाड़ी घरेलू फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स इलैवन की तरफ से खेल रहे हैं। इस टीम में पंजाब रणजी के कप्तान मनदीप सिंह और युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह खेल रहे हैं। इनके अलावा टीम में लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और लेफ्ट आर्म स्पिनर हरप्रीत सिंह भी शामिल हैं। 

 

इन चारों खिलाडिय़ों ने रणजी समेत अन्य घरेलू चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। घरेलू मैदान में टीम 7 मैच खेलेगी, ऐसे में उम्मीद है कि यह खिलाड़ी किंग्स इलैवन पंजाब के लिए तुरूप का पत्ता साबित होंगे।

 

युवराज मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे
वहीं मुंबई इंडियंस में सिक्सर किंग युवराज सिंह, लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर बीरेंद्र सरन, राइट हैंड मिडिल आर्डर बैट्समैन अनमोल प्रीत सिंह और लेफ्ट आर्म राइट आर्म लैग स्पिनर मंयक खेल रहे हैं। 

 

मुंबई इंडियंस टीम युवराज को अपने खेमे में लेकर खासी उत्साहित है। टीम प्रबंधकों की मानें तो युवराज का टीम होना अपने आपमें बड़ा करिश्मा है और युवी मैच विनर है और टीम को उनसे खासी उम्मीदें हैं।

 

शुभमन गिल के.के.आर. से खेलेंगे
ओपनिंग बल्लेबाज मनन वोहरा इस बार राज्यस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलेंगे। वहीं मिडिल आर्डर बैट्समैन गुरकीरत मान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। 

 

युवा ऑल राउंडर अभिषेक शर्मा, मीडियम पेसर संदीप शर्मा और टी -20 खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे। अंडर-19 वल्र्ड कप और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा बने शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलेंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!