मुश्किल में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम, पहले जबरदस्ती शादी समारोह में घुसा, अब टोल प्लाजा कर्मियों को पीटा

Edited By Updated: 27 Apr, 2024 10:12 AM

pandit dhirendra shastri s brother shaligram is in trouble

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं। आरोप है कि शालिग्राम गर्ग ने देर रात टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस...

नेशनल डेस्क: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं। आरोप है कि शालिग्राम गर्ग ने देर रात टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

हालांकि अभी तक सभी आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, यह मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुलगंज थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि टोलकर्मियों ने टोल को लेकर जब कुछ लोगों की गाड़ी रोकी तो वे विवाद करने लगे। वो अपने 10 अन्य साथियों के साथ छतरपुर से आ रहे थे।  वो अपने 10 अन्य साथियों के साथ छतरपुर से आ रहे थे। पुलिस ने शालिग्राम गर्ग सहित 10 के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

पहले भी शालिग्राम पर दर्ज हो चुका है केस
बता दें कि शालिग्राम गर्ग इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। फरवरी 2023 में मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 'छोटे महाराज' के नाम से फेमस शालिग्राम पर आरोप था कि उसने एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे के बल पर धमकाया, जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट भी की। यह घटना छतरपुर जिले के गढ़ा गांव की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके अलावा भी शालिग्राम पर पहले भी गांव के दलित परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग करने का केस दर्ज हुआ था।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!