4 और पक्षी मृत मिले, जांच को प्रशासन ने भेजे सैंपल

Edited By ashwani,Updated: 07 Jan, 2021 10:46 PM

4 more birds found dead

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सर्विलांस  अब 30 नहीं 15 दिन बाद सैंपल लेगा पशु चिकित्सा विभाग

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : शहर में मृत पक्षी मिलने के बाद ही बर्ड फ्लू को लेकर यूटी प्रशासन ने सर्विलांस बढ़ा दी है। वीरवार को भी पूरे दिन पर्यावरण विभाग की तरफ से अलग-अलग जगह चैकिंग की गई। विभाग को मलोया, सैक्टर-36, लेजर वैली और सुखना के पास से चार पक्षी मृत मिले हैं। मृत पक्षियों में कौआ, मोर और कोयल शामिल हैं। अब कुल मृत पक्षियों की संख्या 9 पहुंच गई है, जिनके सैंपल विभाग ने टैस्टिंग के लिए भेज दिए हैं। इनमें से एक प्रवासी पक्षी भी है।

 


सभी पोल्ट्री फॉर्म को कड़ी नजर रखने के निर्देश
बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी पर्यावरण विभाग की विभिन्न टीमों को चार मृत पक्षी मिले थे। इनमें बगुला, कौआ और कबूतर थे। विभाग ने अब तक मृत मिले सभी पक्षियों के नमूने जालंधर स्थित क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। अब रिपोर्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार कुछ सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है, जबकि बाकी रिपोर्ट में अभी समय लगेगा। उधर, पशु चिकित्सा विभाग ने शहर के विभिन्न हिस्सों से करीब 250 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग ने शहर के सभी पोल्ट्री फॉर्म को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के कई विभाग बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क हैं और एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। इनमें पर्यावरण विभाग, पशुपालन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग शामिल हैं। इसके अलावा एक टीम का भी गठन किया गया है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से नमूने एकत्रित कर रही है। 

अब 15 दिन बाद लिए जाएंगे सैंपल  
पशु चिकित्सा विभाग ने भी अब सर्विलांस बढ़ा दी है। यहां तक कि बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए विभाग ने फैसला किया है कि अब वह हर 15 दिन बाद ही सैंपल लेगा, जबकि पहले विभाग हर महीने पक्षियों के नमूने एकत्रित करता था, ताकि किसी भी बीमारी के फैलने से पहले ही पता लगाया जा सके। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद से चंडीगढ़ प्रशासन के वन और वन्य जीव विभाग ने सोमवार को ही अलर्ट जारी कर दिया था। विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। फील्ड के कर्मचारियों से कहा गया है कि यदि वन क्षेत्र में किसी पक्षी की मौत होती है तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। पशुपालन विभाग मुर्गी पालकों पर भी नजर रख रहा है।

 

लोगों की अवेयरेस के लिए सुखना पर लगाए बोर्ड 
वन विभाग की तरफ से लोगों की अवेयरनैस के लिए वीरवार को बोर्ड भी लगाए गए हैं। सुखना लेक पर तीन और धनास में ऐसे दो बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें लोगों को अवेयर किया जा रहा है कि अगर किसी भी पक्षी में किसी भी प्रकार के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो वह वन और वन्यजीव विभाग को तुरंत लैंडलाइन नंबर 0172-2700217 पर जानकारी दें। इसके अलावा लोगों से कहा गया है कि लेक व तालाबों आदि में जाने के बाद अपनी जूते व पैरों को अच्छी तरह से साफ करें। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!