धुंध का कहर, 8 फ्लाइट रही लेट

Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Jan, 2020 11:37 AM

8 flights delayed

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के आसपास अधिक धुंध के कारण मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 2:30 घंटे लेट रही।

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के आसपास अधिक धुंध के कारण मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 2:30 घंटे लेट रही। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि एयरपोर्ट एरिया में विजिबिलिटी तकरीबन 200 मीटर के आसपास थी। इस कारण एयरपोर्ट 8 बजे के बाद आपरेट होना शुरू हुआ। इस कारण यह फ्लाइट देरी से चंडीगढ़ लैंड की। 

दूसरे हवाई अड्डों पर भी धुंध के कारण फ्लाइट लेट आई हैं। इनमें दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 1.30 घंटे लेट, एयर इंडिया की धर्मशाला-चंडीगढ़ फ्लाइट भी 1.30 घंटे लेट, अहमदाबाद से चंडीगढ़ आने वाली गो एयर की फ्लाइट 1 घंटे लेट, बंगलूरु-चंडीगढ़ इंडिगो की फ्लाइट 1 घंटे लेट, एयर एशिया बंगलूरु-चंडीगढ़ की फ्लाइट 1.30 घंटे लेट, विस्तारा की दिल्ली-चंडीगढ़ की फ्लाइट 1 घंटे और इंडिगो मुंबई-चंडीगढ़ की फ्लाइट 2 घंटे देरी से चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!