युवती का पर्स छीनकर ऑटो चालक फरार

Edited By Updated: 15 Jan, 2020 01:07 PM

absconding

मोहाली से ऑटो में सवार हो घर आ रही एक लड़की का पर्स और मोबाइल छीनकर ऑटो चालक पलसौरा चौकी के सामने फरार हो गया।

चंडीगढ़(सुशील) : मोहाली से ऑटो में सवार हो घर आ रही एक लड़की का पर्स और मोबाइल छीनकर ऑटो चालक पलसौरा चौकी के सामने फरार हो गया। लड़की ने शोर मचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। अंधेरे के कारण युवती ऑटो का नंबर नोट नहीं कर सकी। डड्डूमाजरा निवासी पायल की शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने ऑटो चालक पर मामला दर्ज कर लिया। 

पायल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली के 3बीटू में सैलून में काम करती है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे सैलून में काम खत्म करने के बाद घर को जाने के लिए मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल के आगे एक ऑटो हायर किया था। ऑटो चालक ने कुछ दूरी पर जाकर अंधेरे में ऑटो रोक लिया। पीड़िता ऑटो से बाहर आई तो चालक ने उससे मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गया। छीने गए पर्स में सैलून की यूनिफार्म, मोबाइल फोन और 6500 रुपए थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!