Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Nov, 2019 11:24 AM
आज देर शाम खरड़-रूपनगर हाईवे गांव खानपुर स्थित भुखड़ी पर टर्निंग प्वाइंट के निकट 6 गाडिय़ां आपस में टकरा गई।
खरड़(रणबीर) : आज देर शाम खरड़-रूपनगर हाईवे गांव खानपुर स्थित भुखड़ी पर टर्निंग प्वाइंट के निकट 6 गाडिय़ां आपस में टकरा गई। इसमें 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े 8 बजे रयात बाहरा यूनिवर्सिटी (आर.बी.यू.) में लॉ स्टूडैंट अमनजोत सिंह स्विफ्ट कार से खरड़ सिटी से यूनिवर्सिटी जा रहा था। इसी दौरान उपरोक्त मोड़ पर हाईवे की दूसरी ओर जाने के लिए सड़क के बीच में रूका।
इसी दौरान तेज रफ्तार एक स्कोर्पियो चालक ने अमनजोत की कार को टक्कर मार दी और वहां से कुराली साईड फरार हो गया। इससे पहले कि अमनजोत खुद को कार सहित संभाल पाता। इस टक्कर से बेकाबू हुई उसकी कार पास ही स्थित जमुना अर्पाटमैंट से दोपहिया वाहन पर निकली पलक नामक युवती से टकरा गई। जिससे वह युवती जो सी.यू. की लॉ की छात्र है, घायल हो गई।
इसी बीच एक पनबस जो अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे का शिकार अमनजोत की कार के साथ टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक अमनजोत को इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवती पलक सहित अमनजोत दोनों को सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया गया। जहां से अमनजोत सिंह को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया।
जिसके बाद जी.एम.सी.एच. सैक्टर-32 रैफर कर दिया गया। स्कूटर चालक युवती को उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। वहीं, एक स्विफट कार को एक वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उपरोक्त कार चालक सहित कार हाईवे बीच की रेलिंग से जा टकराया, जिससे उसकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
पनबस के चालक हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह हादसा स्कार्पियों कार चालक जो हादसे के बाद भागने में कामयाब रहा, उसकी वजह से हुआ है जो शायद नशे की हालत में था। सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची व घटनास्थल का जायजा लेते हुए कार्रवाई की।