Edited By Priyanka rana,Updated: 16 Feb, 2020 12:47 PM
पंचकूला के बतौड़ गांव में एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पंचकूला(मुकेश) : पंचकूला के बतौड़ गांव में एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पंचकूला पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंचकूला के डी.सी.पी. कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस का ही रहने वाला है और घर में कोई न होने का फायदा उठाकर उसने मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक पीड़िता की रिश्तेदारी में ही है।