मौत को मात : हॉकी लीजैंड बलबीर 108 दिन बाद डिस्चार्ज

Edited By bhavita joshi,Updated: 19 Jan, 2019 10:07 AM

beat to death hockey legend balbir 108 days after discharge

मैदान पर जिस बहादुरी से देश को हॉकी में मैडल दिलाए उसी जज्बे से लड़ते हुए हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह ने मौत को भी मात दे दी।

चंडीगढ़(पाल): मैदान पर जिस बहादुरी से देश को हॉकी में मैडल दिलाए उसी जज्बे से लड़ते हुए हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह ने मौत को भी मात दे दी। 108 दिन से पी.जी.आई. में एडमिट 95 साल के पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। डाक्टरों ने बताया कि उनकी तबीयत में काफी सुधार है।

शुक्रवार सुबह ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया है। डाक्टर की मानें तो अभी उन्हें फुल रिकवरी में 4 से 6 महीने और लगेंगे। बलबीर के नाती कबीर ने कहा कि पी.जी.आई. के डाक्टर खासकर रेसपीरेट्री आई.सी.यू. के स्टाफ ने उनकी रिकवरी में बहुत योगदान  दिया है, जिस कंडीशन में उनको लाया गया था वह वाकई खराब थी। 

अस्पताल में मनाया था जन्मदिन 
पिछले साल से पी.जी.आई. में एडमिट बलबीर सिंह ने अपना 95वां जन्मदिन भी पी.जी.आई. में मनाया था। उनके जन्मदिन की खबर जब स्टाफ को लगी तो उन्होंने आई.सी.यू. में ही उनके लिए केक कटवाया था। 

सांस में दिक्कत होने पर 3 अक्तूबर को हुए थे एडमिट
तीन बार के ओलिंपिक गोल्ड मैडलिस्ट और भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर बलबीर सिंह सीनियर को पिछले साल 3 अक्तूबर सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पी.जी.आई. लाया गया था। सांस में दिक्कत होने के कारण उन्हें वैंटीलेटर पर रखा गया था, जहां लगातार डाक्टर व स्टाफ उनकी निगरानी रखे हुए था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!