Edited By pooja verma,Updated: 02 Jun, 2020 04:24 PM
एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली युवती ने रामदरबार फेस-2 स्थित अपने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
चंडीगढ़ (कुलदीप कुमार) : एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली युवती ने रामदरबार फेस-2 स्थित अपने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मूल रूप से हिमाचल के कांगड़ा की रहने वाली 22 वर्षीय वंदना शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार 22 वर्ष की वंदना शर्मा मूल रूप से हिमाचल के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं और यहां रामदरबार फेस-2 में अपने भाई के साथ रह रही थी। उसके माता-पिता कांगड़ा में ही रहते हैं और वह चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक प्राइवेट बैंक में बीते 18 महीने से नौकरी कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान वह अपने गृह जिले गए हुए थे और करीब 5 दिन पहले ही वापस चंडीगढ़ आई थी । भाई संदीप शर्मा के बयान दर्ज कर मृतिका के ब्लड सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।