CHB खाली पोस्टें भरने के लिए करेगा रैगुलर भर्ती

Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Oct, 2019 01:52 PM

chandigarh housing board

चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड अपने अलग-अलग विभागों में खाली पोस्टें भरने के लिए रैगुलर भर्ती करने जा रहा है।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड अपने अलग-अलग विभागों में खाली पोस्टें भरने के लिए रैगुलर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने पोस्टों की डिटेल भी तैयार कर ली है। जल्द बोर्ड ऑफ डायरैक्टर की मीटिंग में इसे अप्रूवल देकर बोर्ड की ओर से नोटीफिकेशन जारी कर दी जाएगी। बता दें कि कर्मचारियों की कमी होने के चलते बोर्ड का काम प्रभावित हो रहा है। इससे पहले प्रशासन ने भी 477 पोस्टों पर भर्ती की नोटीफिकेशन जारी क र दी है। 

जल्द नोटीफिकेशन होगी जारी :
बोर्ड ने पहले 100 से ऊपर की पोस्टें भरने की तैयारी की है। इसके बाद अन्य खाली पड़ी पोस्टों की भी डिटेल तैयार की जाएगी। बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग ने बताया कि रैगुलर पोस्टों पर भर्ती के लिए डिटेल तैयार कर ली है। जल्द नोटीफिकेशन जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि क्लर्क की 50, जूनियर इंजीनियर 24 और सब-डिवीजन इंजीनियर की 8 पोस्टों के अलावा स्टैनों समेत अन्य पोस्टों पर भर्ती की जाएगी। 

टैक्नीकल स्टाफ की कई सालों बाद हो रही भर्ती :
गौरतलब है कि टैक्नीकल स्टाफ की बोर्ड द्वारा 26 साल बाद भर्ती की जा रही है। वर्ष 1992 में ये भर्ती की गई थी, वहीं नॉन टैक्नीकल स्टाफ की कुछ साल पहले ही भर्ती हुई थी। इससे पहले कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए बोर्ड कांटै्रक्ट या आऊटसोर्स की सहायता ले रहा था। विभाग के अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी है। 

कर्मचारियों की कमी होने के चलते कई अधिकारियों को दो चार्ज सौंपे हुए हैं। यहां अभी हालत ये हैं कि कई केसों में दो से अधिक चार्ज का काम भी अधिकारियों को देखना पड़ता है। बोर्ड ने संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए हैं कि जो भी पोस्टें खाली पड़ी हैं, उनकी एक डिटेल जल्द भेजी जानी चाहिए। केंद्र की तरफ से भी इसे लेकर यू.टी. को दिशा निर्देश जारी किए गए थे। 

प्रशासन ने भी निकाला था नोटीफिकेशन :
हाल ही में यू.टी. प्रशासन ने भी ग्रुप-सी की बंपर भर्तियां निकाली हैं। प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) की कुल 477 खाली पदों को भरने के लिए नोटीफिकेशन जारी किया था। ये सभी नियुक्तियां कॉमन कैडर रिक्रूरूटमैंट रूल्स-2015 के  आधार पर करने का फैसला लिया था। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें क्लर्क के कुल पद 420 हैं। वहीं स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 57 पद हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!