चंडीमंदिर कंटोनमैंट में महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Edited By pooja verma,Updated: 06 Jun, 2019 11:20 AM

chandimandir cantonment the woman died by hanging

चंडीमंदिर कंटोनमैंट में एक महिला ने फंदे लगाकर जान दे दी।

पंचकूला (चंदन): चंडीमंदिर कंटोनमैंट में एक महिला ने फंदे लगाकर जान दे दी। महिला के पिता ने उसके पति के खिलाफ आत्माहत्या करने के लिए उकसाने का केस दर्ज करावाया है। 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम चंडीमंदिर कंटोनमैंट एरिया में भारती नामक महिला ने कमरे के अंदर पंखे से चुन्नी बांधकर सुसाइड कर लिया। वह यहां पति शेंकी के साथ रहती थी। दोनोंं किसी के घर साफ-सफाई का काम करते थे। 

 

जिस समय महिला ने आत्महत्या की, उस समय उसका पति घर पर नहीं था। जब वह शाम को आया तो उसने देख की वह पंखे से लटकी है। वह उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर महिला का पिता बीड़ घग्गर निवासी राजेश कुमार मौके पर पहुंचा। 

 

पति पर केस दर्ज 
राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी तीन साल पहले शेंकी से हुई। दोनों को दो साल का एक बेटा भी है। उसने बताया की शेंकी उसकी बेटी के साथ रोज झगड़ा और मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। 

 

पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सैक्टर-6 के सामान्य अस्पताल मेंं रखवा दिया। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!