47.2 एम.एम. बारिश से 5 डिग्री गिरा शहर का तापमान, अगले 3 दिन भी मेहरबान रहे΄गे बादल’

Edited By Updated: 13 Jun, 2021 12:42 AM

city temperature dropped by 5 degrees

ठ्ठ39 किलोमीटर प्रति घ΄टे की रफ्तार से चली हवाए΄, जम्मू से ठ΄डा रहा च΄डीगढ़, जून मे΄ अब तक 86.1 एम.एम. बारिश हो चुकी

चंडीगढ़, (पाल): शुक्रवार रात हुई जोरदार बारिश ने शहर का तापमान गिरा दिया और लोगों को गर्मी राहत दी। रात दो बजे शुरू हुई बारिश सुबह 4 बजे तक जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक 39 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ हवाएं चली। दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री कम होकर 34.3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। ह्यूमिडिटी 49 प्रतिशत तक रही। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सैल्सियस रहा जोकि सामान्य से 4 डिग्री कम है। 47.2 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। 

 


जून में अभी तक 86.1 एम.एम. बारिश हो चुकी है। पिछले कई वर्षों के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि जून में अभी तक अच्छी बारिश हो चुकी है। बारिश ने शहर को जम्मू से ठंडा कर दिया है। जम्मू का अधिकतम तापमान जहां 38 डिग्री सैल्सियस रहा, वहीं चंडीगढ़ का पारा 34 डिग्री तक आ पहुंचा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के साइंटिस्ट शिवेंद्र सिंह ने बताया अगले तीन दिन दिन चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में अच्छी बारिश के आसार हैं। 


और कम होगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक शहर में बारिश की संभावना है, जिसकी वजह से तापमान में और भी गिरावट आएगी। रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सैल्सियस से भी कम होगा। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। रातें भी ठंडी होंगी। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।  


वैस्टर्न डिस्टर्बैंस से नही΄ बढ़ा तापमान
पिछले कुछ महीनों में जब भी शहर का पारा बढ़ता है, उसी वक्त वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव हो जाता है। इसी वजह से अप्रैल, मई में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा। जब भी तापमान ऊपर गया, बारिश ने उसे नीचे लाने का काम किया। अप्रैल से लेकर जून के पहले हफ्ते तक छोटे-बड़े मिलाकर कुल 12-13 वैस्टर्न डिस्टर्बैंस अब तक आ चुके हैं। 
16 तक जारी रहे΄गी प्री मानसून की गतिविधिया΄, हल्की से तेज बारिश होगी
बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवा आने की वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। प्री मानसून बारिश की गतिविधियां 15 या 16 जून तक चलने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश की संभावना है। हालांकि मानसून जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में तक आ सकता है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!