Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Dec, 2019 09:50 AM
शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरा से हुई। बादल छाए रहे। लग रहा था कि आज भी धूप नहीं निकलेगी लेकिन 11 बजे धूप निकल आई।
चंडीगढ़(पाल) : शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरा से हुई। बादल छाए रहे। लग रहा था कि आज भी धूप नहीं निकलेगी लेकिन 11 बजे धूप निकल आई। कुछ देर धूप निकलने के बाद फिर आसमान में बादल छा गए। रात को घना कोहरा छाया। दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। मौसम के मुताबिक रविवार को धूप निकल सकती है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री कम रहा।