किसान आंदोलन दौरान शहादत देने वाले किसानों के परिवारों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद देगा कांग्रेस विधायक दल : हुड्डा

Edited By Updated: 04 Jan, 2021 08:00 PM

congress mlas took this decision together

कांग्रेस विधायकों ने मिलकर ये फैसला लिया

चंडीगढ़, (बंसल): किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए कांग्रेस विधायक दल आगे आया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि सभी कांग्रेस विधायकों ने मिलकर ये फैसला लिया है कि विधायक दल निजी कोष से शहीद किसानों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए देगा। साथ ही भविष्य में ऐसे परिवारों की हरसंभव मदद के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

 

किसान परिवारों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाने की कोशिशें की जाएंगी। हुड्डा ने प्रदेश सरकार से भी किसान आंदोलन के दौरान जान की क़ुर्बानी देने वाले किसानों के परिवारों को उचित आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि किसानों की शहादत के लिए सरकार का अडिय़ल रवैया और संवेदनहीनता जिम्मेदार है। हुड्डा ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार ऐसा नहीं करती है तो भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर ये काम किया जाएगा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!