बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Edited By Updated: 06 Mar, 2021 10:45 PM

death of a cyclist

साइकिल सवार को सुखना पुल के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी

चंडीगढ़, (सुशील राज): बापूधाम की तरफ जा रहे साइकिल सवार को सुखना पुल के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान साइकिल सवार की मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान बापूधाम निवासी 50 साल के प्रभा के रूप में हुई। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी मौलीजागरां निवासी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। बापूधाम निवासी सोनू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को वह बापूधाम की तरफ जा रहा था। जब वह सुखना पुल के पास पहुंचा तो बाइक सवार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। इलाज के दौरान बाइक सवार प्रभा ने दम तोड़ दिया।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!