पेरिस में 57 लाख में बिका चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर

Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Mar, 2020 01:25 PM

heritage furniture

शहर का हैरिटेज फर्नीचर एक बार फिर विदेश में नीलाम हुआ है। ली-कार्बूजिए के कजन पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए तीन हैरिटेज फर्नीचर को पेरिस में इस बार 57.20 लाख रुपए में नीलाम किया गया।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : शहर का हैरिटेज फर्नीचर एक बार फिर विदेश में नीलाम हुआ है। ली-कार्बूजिए के कजन पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए तीन हैरिटेज फर्नीचर को पेरिस में इस बार 57.20 लाख रुपए में नीलाम किया गया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) का स्टडी टेबल 31.97 लाख में बिका है। 

इसके अलावा कुर्सियां भी इस नीलामी में लाखों में बिकी हैं। यू.टी. प्रशासन के हैरिटेज प्रोटैक्शन सैल के सदस्य अजय जग्गा ने 13 फरवरी को एडवाइजर मनोज परिदा को पत्र लिखकर इस नीलामी की जानकारी दी थी। हालांकि प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई और 5 मार्च को पेरिस के एक नीलामी घर में यह बोली लगाई गई है। 

फर्जी दस्तावेजों के जरिए फर्नीचर पहुंच रहा विदेश :
बुधवार को अजय जग्गा की तरफ से भारत सरकार के डायरैक्टर रैवेन्यू इंटैलीजैंस को लिखे पत्र में बताया गया है कि पांच मार्च को हुई नीलामी में 31 लाख 97 हजार का स्टडी टेबल बिका है। इसके अलावा 14 लाख 30 हजार में ईजी आर्म चेयर्स की नीलामी हुई है और टीक डैस्क (लेदर) 10.93 लाख में बिका है। 

अजय जग्गा ने जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि चंडीगढ़ का हैरिटेज फर्नीचर अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, यू.के., आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इजराइल समेत अन्य देशों में मौजूद है। इन देशों में भारतीय एबैंसी को अलर्ट करना चाहिए। बताया कि हैरिटेज फर्नीचर फर्जी दस्तावेजों की मदद से तस्करी के जरिए विदेश पहुंचे हैं। 

छह साल की ट्रांजैक्शन की भी जांच होनी चाहिए :  
भारत से दूसरे देशों में जाने वाली इस तरह की आइटम के लिए आपातकालीन चैक रखने की जरूरत है। पिछले छह साल की ट्रांजैक्शन की भी जांच होनी चाहिए। पियरे जेनरे चंडीगढ़ के फ्रांसीसी आर्किटैक्ट ली कार्बूजिए के साथ काम करते थे। 

इसी कारण ली कार्बूजिए ने चंडीगढ़ में घरों, सड़कों और पार्कों की प्लानिंग से लेकर सरकारी दफ्तरों में रखी जाने वाली कुर्सियों, मेज आदि को लेकर भी यूनीक स्टाइल के डिजाइन की जिम्मेदारी पियरे जेनरे को दी थी। पेरिस के इस ऑक्शन हाउस में इस बार पांच फर्नीचर नीलामी के लिए रखे गए थे और तीन हैरिटेज आइटम्स की नीलामी हुई है। इस बोली में लगी कीमत ही इस हैरिटेज फर्नीचर की महत्वता की कहानी बयां करती है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!