Edited By ashwani,Updated: 01 Mar, 2021 12:38 AM
5 आइटम्स 38.60 लाख में बिकी, विदेश मंत्री को भेजी शिकायत
चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : प्रशासन के तमाम प्रयास के बावजूद शहर के हैरीटेज फर्नीचर की तस्करी व नीलामी रुकने का नाम नहीं ले रही। अब फ्रांस में शहर का हेरिटेज फर्नीचर नीलाम हुआ है।
ऑक्शन में पांच आइटम्स 38.60 लाख रुपए में नीलाम हुई। जिसे लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एम्बेसडर ऑफ इंडिया टू फ्रांस को शिकायत भेजी गई है। इससे पहले एडवांस में भी ऑक्शन के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके ये ऑक्शन नहीं रुक पाई।
शिकायत के बावजूद नहीं रुकी नीलामी
हैरीटेज प्रोटैक्शन सैल के सदस्य अजय जग्गा ने शिकायत में बताया कि लोकल लॉ इंफोर्सिंग एजैंसियों की सहायता से ऑक्शन को रोकने का प्रयास किया जा सके, इसलिए उन्होंने पहले ही ऑक्शन के बारे में जानकारी दी थी। मगर फिर भी ये ऑक्शन नहीं रुक पाई। जो आइटम्स नीलाम हुई, उनमें पेयर ऑफ स्टूल, आर्म चेयर्स, ईजी चेयर्स, एग्जीक्यूटिव डेस्क और डाइनिंग टेबल आदि आइटम्स
शामिल हैं।