आदेश दरकिनार, हुक्का परोसते पकड़े गए तीसरी बार

Edited By Updated: 03 Aug, 2021 12:02 AM

holding a hookah serving

हुक्का पिलाने पर नेसकैफे के मालिक पर केस दर्ज, सील किया

चंडीगढ़, (सुशील राज) : बैन के बावजूद हुक्का परोसने से नेसकैफे के मालिक बाज नहीं आ रहे। मनीमाजरा स्थित एनएसी के नेसकैफे में पहले भी दो बार हुक्का पिलाने पर मैनेजर पर एफ.आई.आर. दर्ज हो चुकी है लेकिन इस बार हुक्का मालिक के कहने पर परोसा जा रहा था। मनीमाजरा थाना पुलिस ने नेसकैफे में रविवार रात छापा मारकर हुक्का सर्व करते हुए स्टाफ को मोबाइल में कैद किया। स्टाफ ने बताया कि मालिक के कहने पर हुक्का पिलाया जा रहा था। मनीमाजरा थाना पुलिस ने नेसकैफे मालिक जैसन बाजवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एस.डी.एम. ईस्ट रुचि सिंह ने सोमवार को इस कैफे के सीलिंग के निर्देश दिए, जिसके चलते इसे सील कर दिया गया।

 


युवक हुक्का पीते मिले
मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना को रविवार रात सूचना मिली कि एनएसी शोरूम 830 में स्थित नेसकैफे स्टोर द कॉमन रूम कैफे में हुक्का परोसा जा रहा था। इस दौरान काफी संख्या में युवा भी मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नेसकैफे में जाकर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को कैफे में युवक हुक्का पीते मिले। स्टाफ ने बताया कि मालिक जैसन बाजवा के कहने पर हुक्का सर्व किया जा रहा है। पुलिस ने मालिक जैसन बाजवा पर एफ.आई.आर. दर्ज की।


दो बार पहले हो चुका है मामला दर्ज
22 जुलाई की रात करीब नौ बजे एस.डी.एम. ईस्ट रूचि सिंह बेदी ने नेसकैफे स्टोर में छापा मारा था। कैफे को तीन दिन के लिए सील कर दिया था। मनीमाजरा पुलिस ने कैफे के मालिक व मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
इससे पहले भी 3 जुलाई को मनीमाजरा पुलिस ने इसी कैफे में छापा मारकर हुक्का बरामद किया था। तब काफी युवा हुक्के का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने हुक्के को कब्जे में लेकर मैनेजर प्रकाश चंद को हिरासत में लिया था। तब भी कैफे को बंद कराया गया था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!