अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस:लोगों में जैव-विविधता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है उद्देश्य

Edited By Updated: 22 May, 2022 08:37 PM

importance of biodiversity in our life

हरियाण राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में जैव-विविधता के महत्त्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना था। प्रवक्ता ने बताया कि मानवीय गतिविधियों के कारण जैविक विविधता में आने...

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाण राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में जैव-विविधता के महत्त्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना था। प्रवक्ता ने बताया कि मानवीय गतिविधियों के कारण जैविक विविधता में आने वाली महत्वपूर्ण कमी के विषय के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।

 


जैव-विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी
उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जैव-विविधता का काफी महत्व है। हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव-विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सकें। जैव-विविधता के कमी होने से प्राकृतिक आपदा का खतरा और अधिक बढ़ जाता है इसलिए हम सबके लिए जैव-विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है।

 


बोर्ड द्वारा करवाई गई आनॅलाइन प्रतियोगिताएं
प्रवक्ता ने बताया कि इस दिवस के लिए 13 मई 2022 को निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित की गई थी। जिसमें स्कूल के छात्रों और आम जनता ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 


अधिक पेड़ लगाने पर दिया जाए बल
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगतिाओं के सभी पुरस्कार विजेताओं ने वन परिसर, पिंजौर में जैव विविधता संरक्षण जागरूकता शिविर में भाग लिया और मल्लाह पार्क का दौरा कर उन्हें विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों से परिचित करवाया गया। इसके साथ ही उन्हें गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र, जोधपुर, पिंजौर का भी दौरा किया है। इस दौरान जैव विविधता के संरक्षण, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और विलुप्त संकट ग्रस्त प्रजातियों को बचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 


प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दिए नकद पुरस्कार 
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने के लिए सोहित को 5 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर काॢतक को 4 हजार रुपए व तीसरे स्थान पर हर्ष को 3 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नेहा को 5 हजार रुपए, दूसरे पर दीपांशी को 4 हजार रुपए व स्नेहा को तीसरे स्थान पर आने के लिए 3 हजार की नकद राशि से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, आम श्रेणी निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर डा. चिरंजीवी को 5 हजार रुपए, दूसरे पर अंशुल को 4 हजार और तीसरे स्थान पर नरेश को 3 हजार रुपए की नकद राशि से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि ङ्क्षहदी निबंध प्रतियोगिता स्कूल श्रेणी में मनु, विनीता सिंह, मुस्कान को 5 हजार, 4 हजार, 3 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया है। इसी प्रकार आम श्रेणी में होशियार सिंह, रीमा गोयल, प्रवीण कुमार को 5 हजार, 4 हजार, 3 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विजेताओं में रश्मिता को 5 हजार, पराग को 4 हजार व आशिमा को 3 हजार रुपए का नकद राशि का पुरस्कार दिया गया है। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगतिा में सिमरन को 5 हजार, मेनालिसा दास को 4 हजार, सोनिया को 3 हजार व पीयूष को भी 3 हजार रुपए की नकद राशि का पुरस्कार दिया गया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!