चुनावी ड्यूटियों में लगे कर्मचारी नहीं कर पा रहे विभागों के भी जरूरी काम

Edited By pooja verma,Updated: 17 Apr, 2019 01:30 PM

important tasks of the departments can not be done because electoral duties

चुनावों की वजह से शहर के सभी जरूरी काम ताक पर रख दिए गए हैं। सोशल वैल्फेयर विभाग के महत्वपूर्ण मामले में सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है, लेकिन वो कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हैं जिसने विभाग के अधिकारियों को यह फाइल उपलब्ध करानी है।

चंडीगढ़ (साजन): चुनावों की वजह से शहर के सभी जरूरी काम ताक पर रख दिए गए हैं। सोशल वैल्फेयर विभाग के महत्वपूर्ण मामले में सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है, लेकिन वो कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हैं जिसने विभाग के अधिकारियों को यह फाइल उपलब्ध करानी है। 

 

विभाग को इससे रूटीन कामकाज में भी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पहले भी चुनावों में ड्यूटी देता रहा है। लिहाजा उसे दोबारा चुनाव ड्यूटी का काम सौंपा गया है।

12 जोन में बांट दिए गए शहर के मतदान केंद्र
शहर में मतदान केंद्रों की सुरक्षा पुख्ता करने के उद्देश्य से इसे 12 जोनों में बांट दिया गया है। सुरक्षा के तहत इतने ही रिटर्निंग अफसर लगाए गए हैं। बूथ पर चुनाव में लगे कर्मचारियों से लेकर वोटरों के आवागमन की पूरी जिम्मेदारी इन्हें सौंप दी गई है। आर.ओ. को साफ तौर पर कहा गया है कि मतदान केंद्र पर यदि कोई समस्या होगी, तो पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। 

 

चीफ इलैक्शन ऑफिसर की ओर से सभी आर.ओ. को 50 से 55 बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी रिटर्निंग आफिसरों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। शहर में कुल 597 बूथ हैं। इस संदर्भ में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ लोकसभा के चुनाव के लिए 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। 

 

इसको देखते हुए शहर में सभी 597 बूथों को 12 जोन में बांट दिया गया है। चीफ इलैक्शन आफिसर के निर्देश पर सभी आर.ओ. को उनकी जिम्मेदारी से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आर.ओ. को उनके बूथों की जानकारियां भी दे दी गई हैं। अब चुनाव से संबंधित कोई समस्या आती है, तो पूरी जिम्मेदारी आर.ओ. की होगी।

 

ई.वी.एम. और वी.वी.पैट संबंधी दी गई जानकारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजोय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को यू.टी. सचिवालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण देने के लिए चुनाव विभाग द्वारा तैयार की गई कार्यप्रणाली का आकलन किया गया। 

 

मीटिंग के दौरान ई.वी.एम. और वी.वी.पैट के कार्य करने, पीठासीन अधिकारी और पोलिंग ऑफिसर के कार्य के संबंध में प्रैजेंटैशन दी गई। वहीं मतदान कर्मियों, सैक्टर अधिकारियों, बी.एल.ओ., नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण का पहला दौर हो चुका है। प्रशिक्षण का दूसरा दौर 22 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य हर ऑफि सर को इससे संबंधित जानकारी मिल सके। 

 

ट्रेनिंग  प्रोग्राम में मौजूद अधिकारियों को ई.वी.एम., वी.वी.पैट का इस्तेमाल, विभिन्न फॉर्म को भरना बताया गया है। इस मौके पर एडिशनल मुख्य चुनाव अधिकारी मनदीप सिंह बराड़, संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा, ज्वाइंट सी.ई.ओ. समेत कई अफसर मौजूद रहे।

 

फोन नहीं उठा रहा
सोशल वैल्फेयर विभाग ने सुप्रीमकोर्ट में किसी जरूरी फाइल का जवाब देना है। फाइल इसी कर्मचारी के पास पड़ी है। आरोप है कि कर्मचारी को फोन किया जा रहा है लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा। सैक्रेटरी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कर्मचारी को तुरंत संपर्क करने को कहा है। ताकि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले का फाइल देखकर जवाब तैयार कर सके। सैके्रटरी बी.एल. शर्मा ने एस.डी.एम. अर्जुन शर्मा से भी फोन पर बातचीत की। 

 

अभी ड्यूटी में बिजी
सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों की चुनावों में ड्यूटियां लगी हैं। इसी वजह से वह विभाग का काम छोड़ कर बैठे हैं। जब भी उन्हें काम बताया जाता है तो कह देते हैं कि चुनाव में ड्यूटी है लिहाजा बिजी हैं। सूत्रों के अनुसार सोशल वैल्फेयर विभाग की जरूरी फाइलें निपटाने को पड़ी हैं। 

 

तीन पोलिंग स्टेशनों में चुनाव ड्यूटी पर होंगी केवल महिला कर्मचारी
चंडीगढ़ निर्वाचन कार्यालय ने शहर के सभी सब डिवीजनों में एक ऐसा पोलिंग स्टेशन रखने का फैसला किया है जहां चुनाव ड्यूटी में सभी मुलाजिम महिलाएं होंगी। वूमैन इंपावरमैंट के उद्देश्य से यह फैसला किया गया है। 

 

संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा ने बताया कि शहर में महिला सशक्तिकरण दिखाने के लिए तीन ऐसे पोलिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं जहां केवल और केवल महिला कर्मचारियों की ही तैनाती होगी। इससे न केवल महिलाएं वोट डालने के प्रति प्रेरित होंगी बल्कि यह भी उद्देश्य रहेगा कि महिलाएं अब हर काम में जोर-शोर से शिरकत कर रही हैं। 

 

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजोय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में फैसला लिया गया। हर सब डिवीजन में एक पोलिंग स्टेशन यानि कुल तीन पोलिंग स्टेशनों में केवल महिलाओं की चुनावों में तैनाती होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!