Edited By pooja verma,Updated: 18 Mar, 2019 11:08 AM
चंडीगढ़ प्रशासन केे एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमैंट ने अधिक राजस्व का लक्ष्य रखते हुए ठेकों की ऑक्शन डेट बढ़ दी है।
चंडीगढ़ (राजिंद्र): चंडीगढ़ प्रशासन केे एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमैंट ने अधिक राजस्व का लक्ष्य रखते हुए ठेकों की ऑक्शन डेट बढ़ दी है। पहले जहां 15 मार्च से लेकर 21 मार्च तक इच्छुक वैंडर अपने पसंदीदा ठेके के लिए बोली लगा सकते थे। विभाग ने अब इसे बढ़ाकर 16 मार्च से लेकर 23 मार्च कर दिया है। इसी तरह टैक्नीकल बिड की डेट को बढ़ा दिया है।
पहले 22 मार्च को टैक्नीकल बिड खोली जानी थी, अब यह 25 मार्च को खोली जाएगी। 21 मार्च को होली की छुट्टी होने के चलते विभाग ने ये फैसला लिया है, ताकि ऑनलाइन ऑक्शन के लिए लोगों का पुअर रिस्पांस न मिले। विभाग पहली बार ही ऑनलाइन ऑक्शन कर रहा है।
सुबह 10 से लेकर 5 बजे तक बोलीदाता लगा सकेंगे बोली
एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर राकेश कुमार पोपली ने बताया कि होली की छुट्टी होने के चलते विभाग ने ऑक्शन की डेट बढ़ा दी है और इसे वैबसाइट पर भी विभाग ने अपडेट कर दिया है।
उन्होंने कहा कि विभाग का इस बार पिछली बार की ऑक्शन से अधिक राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य है। सुबह 10 से लेकर 5 बजे तक बोलीदाता अपने इच्छुक ठेके के लिए बोली लगा सकेंगे। वहीं 25 मार्च को सुबह 10 बजे टैक्नीकल बिड खोली जाएगी और इस दौरान ही फाइनल रिजल्ट लोगों के सामने आ जाएंगे।
विभाग की साइट पर कर सकते हैं आवेदन
ठेकों की नीलामी की डेट विभाग ने ऑनलाइन अपडेट कर दी है। निर्धारित तारीख के मुताबिक इच्छुक लोग एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमैंट की वैबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिसे ऑनलाइन आवेदन करना नहीं आता, वे पहले प्रशिक्षण ले सकते हैं, उसके बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विभाग ने कर्मचारियों को भी ट्रेङ्क्षनग दी है, ताकि अगर किसी को ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी होती है तो कर्मचारी उसकी सहायता कर सकें। 2019-20 की एक्साइज पॉलिसी में 98 ठेकों में से 302 करोड़ का रिजर्व प्राइस रखा है। अब ऑक्शन में इसके ऊपर की ही बोली लगेगी।