कुल्लू जाने वाली फ्लाइट  21 मार्च तक रहेगी रद्द

Edited By pooja verma,Updated: 18 Mar, 2019 09:01 AM

kullu flight will remain canceled till march 21

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से कुल्लू जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स को 18 से 21 मार्च तक रद्द घोषित कर दिया गया है, जबकि एयरलाइंस की ओर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली व शिमला के लिए दो नई फ्लाइट्स सोमवार से शुरू की जाएंगी।

चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से कुल्लू जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स को 18 से 21 मार्च तक रद्द घोषित कर दिया गया है, जबकि एयरलाइंस की ओर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली व शिमला के लिए दो नई फ्लाइट्स सोमवार से शुरू की जाएंगी। 

 

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एम.आर. जिंदल ने बताया कि यह फ्लाइट तकनीकी कारणों की वजह से रद्द की गई है। इस बाबत अन्य जानकारी के लिए यात्री एयर इंडिया की साइट पर जा सकते हैं।

 

दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे 
एम.आर. जिंदल ने बताया कि चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच चलने वाली फ्लाइट 18 मार्च से शुरू हो रही है। इस रूट पर अब एयर इंडिया का नया जहाज एयरबस 320 उड़ेगा। यह जहाज 18 से 20 मार्च तक इस रूट पर उड़ेगा। 

 

गौरतलब है कि यह फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए सुबह 11:15 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ में दोपहर 12: 05 बजे लैंड करेगी। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए यह फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी।

 

चंडीगढ़-शिमला की उड़ान शुरू
सोमवार से चंडीगढ़ -शिमला के बीच रैगुलर फ्लाइट शुरू होने जा रही है। हफ्ते में छह दिन लोग इस फ्लाइट का लाभ उठा सकेंगे। रविवार को हैलीकॉप्टर की सेवा बंद रहेगी। पवनहंस की वैबसाइट पर इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। 

 

यह विमान चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे उड़ान भरेगा और 10:20 बजे शिमला में लैंड करेगा। शिमला से चंडीगढ़ के लिए यह फ्लाइट 10:55 बजे पर उड़ान भरेगा और चंडीगढ़ में 11:20 बजे लैंड पर लैंडिंग करेगा। उड़ान स्कीम के तहत शुरू हुए इस विमान का किराया 2880 रुपए तय किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!