PGI से लापता व्यक्ति को चाकू मारकर 20 हजार लूटे, हालत गंभीर

Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Feb, 2019 12:32 PM

loot

पी.जी.आई. से लापता हुए व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर अज्ञात लोग 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

चंडीगढ़(सुशील) : पी.जी.आई. से लापता हुए व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर अज्ञात लोग 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह व्यक्ति सैक्टर 10/11 की विभाजित सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

सैक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के कई निशान हैं। उसकी पहचान हिमाचल के हमीरपुर निवासी गुलजारी लाल के रूप में हुई। वह अपने दामाद का इलाज करवाने पी.जी.आई. आया हुआ था। 

सैक्टर-3 थाना पुलिस ने घायल के बेटे अक्षय के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया। सैक्टर-3 थाना पुलिस को मंगलवार सुबह 7:45 मिनट पर सूचना मिली कि 10/11 की विभाजित सड़क पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। 

उसकी जेब से कागजात मिले, जिससे उसकी पहचान हमीरपुर निवासी गुलजारी लाल के रूप में हुई। बेटे अक्षय ने पुलिस को बताया कि उसका पिता सोमवार शाम चार बजे पी.जी.आई. में था। उसके बाद वह गायब हो गया था। उसने बताया कि उसके पिता की जेब में करीब 20 हजार रुपए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!