सोहाना पुलिस थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही माइनिंग, प्रशासन बेखबर

Edited By bhavita joshi,Updated: 17 Jun, 2019 12:49 PM

mining

पंजाब सरकार की ओर से भले ही माईनिंग पर पाबंदी लगाई हुई है लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस स्टेशन सोहाना के अधीन आने वाले क्षेत्र में अवैध माईनिंग सरेआम की जा रही है।

मोहाली(कुलदीप): पंजाब सरकार की ओर से भले ही माईनिंग पर पाबंदी लगाई हुई है लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस स्टेशन सोहाना के अधीन आने वाले क्षेत्र में अवैध माईनिंग सरेआम की जा रही है। सिविल तथा पुलिस प्रशासन इस अवैध माईनिंग की जानकारी होने के बावजूद भी बेखबर है। मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस का कहना है कि माईनिंग तो कहीं दिखाई ही नहीं दे रही है।

PunjabKesari

गांव धर्मगढ़ के खेतों में हो रही माइनिंग
मोहाली के निवासी हरबंत सिंह ग्रेवाल तथा गांव धर्मगढ़ निवासी राजिन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव धर्मगढ़ स्थित जमीन के साथ लगते खेतों में कुछ लोगों की ओर से सरेआम जे.सी.बी. मशीनें लगा कर अवैध माईनिंग की जा रही है। खेतों से मिट्टी इतनी ज्यादा निकाल दी गई है कि जे.सी.बी. मशीन भी खड़ी दिखाई नहीं देती। खेतों में 20 फुट के करीब गहरे गड्डे पड़ चुके हुए हैं। ग्रेवाल ने बताया कि यहां पर अवैध माईनिंग का धंधा कई महीनों से चल रहा है।

उन्होंने बताया कि साथ लगते खेतों से इतनी ज्यादा मिट्टी निकलने के कारण उनके खेतों की भी मिट्टी प्रभावित होनी शुरू हो गई है तथा आस-पास खड़े पेड़ों की जड़ें भी खोखली हो रही है। ग्रेवाल ने मांग की कि उनके खेतों के साथ लगते खेतों में अवैध माईनिंग तुरंत बंद करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह डी.सी. मोहाली को लिखित शिकायत भी देंगे।

PunjabKesari

डी.सी. और एस.डी.एम. के ध्यान में भी मामला
कहने को तो गांव धर्मगढ़ के खेतों में हो रही माईनिंग का मामला डी.सी. मोहाली तथा एस.डी.एम. के भी ध्यान में है जिसके चलते सोहाना पुलिस को मौका देखने के लिए कहा गया था।

पुलिस बोली, दिखाई नहीं दी माइनिंग
जब गांव धर्मगढ़ के खेतों में हो रही अवैध माईनिंग के बारे सोहाना पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. मनफूल सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि गांव धर्मगढ़ के खेतों में माईनिंग बारे पता लगाया गया था लेकिन उन्हें तो कुछ पता नहीं चल सका है और न ही किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई की गई है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!