विधायक दीपइंद्र सिंह ढिल्लों और परिवार के 3 सदस्य कोरोना पॉजीटिव

Edited By ashwani,Updated: 20 Sep, 2020 09:25 PM

mla deepender dillon corona positive

विधानसभा हलका डेराबस्सी से कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों की रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजीटिव आई है। ढिल्लों के अलावा उनके परिवार में उसकी पत्नी, बड़े बेटे व छोटे लड़के की पत्नी में भी वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल वे घर पर ही...

डेराबस्सी, 20 सितम्बर (गुरप्रीत सिंह):  विधानसभा हलका डेराबस्सी से कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों की रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजीटिव आई है। ढिल्लों के अलावा उनके परिवार में उसकी पत्नी, बड़े बेटे व छोटे लड़के की पत्नी में भी वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल वे घर पर ही आइसोलेट हैं। वहीं ट्राईसिटी में रविवार को 605 कोरोना के नए केस आए हैं। इनमें चंडीगढ़ से 286, मोहाली से 134 और पंचकूला से 185 लोगों में वायरस पाया गया है। उधर, चंडीगढ़ में 4, मोहाली में 4 और पंचकूला में 2 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। चंडीगढ़ में अब तक 120 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है, जबकि मोहाली में यह आंकड़ा 161 है। 
मोहाली जिले के गांव बेहड़ा से 40 वर्षीय पुरुष और बलौंगी से 65 वर्षीय पुरुष की सरकारी मैडीकल कॉलेज और अस्पताल पटियाला में, रामपुर सैणियां से 75 वर्षीय पुरुष की अमर अस्पताल मोहाली में, ढकौली से 46 वर्षीय महिला की अलकैमिस्ट अस्पताल पंचकूला में मौत हो गई। 
चंडीगढ़ के सैक्टर-25 से 45 साल के पुरुष की मौत हुई है। उसे हाइपरटैंशन और न्यूरो की परेशानी थी। रायपुर खुर्द से 48 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। रामदरबार से 72 साल के बुजुर्ग को अस्थमा और डायबिटीज थी। सैक्टर-56 से 66 के बुजुर्ग को डायबिटीज और सांस की दिक्कत थी। पिछले एक हफ्ते में अब तक 31 पॉजीटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। रोजाना एवरेज 4 या 5 मरीजों की मौत शहर में हो रही है।
पंचकूला जिले में जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें सैक्टर-9 की 91 वर्षीय महिला और सैक्टर-12 के गांव रैली में 65 वर्षीय महिला शामिल है।

 


- 7 दिन में कोरोना मरीजों की मौत
 तारीख                   मौत
20 सितम्बर           4 
19 सितम्बर           6
18 सितम्बर           4 
17 सितम्बर            5
16 सितम्बर            6
15 सितम्बर           1 
14 सितम्बर            5 
कुल संख्या            31 

 


चंडीगढ़ में 10 हजार के पार हुए मरीज
चंडीगढ़ में पॉजीटिव मरीजों की संख्या 10 हजार के पार चली गई है। 286 नए मरीजों में वायरस पाया गया है। अब मरीजों की कुल संख्या 10082 हो गई है। 6 महीने पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शहर में स्थिति कंट्रोल में है लेकिन पिछले दो महीनों से मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक हफ्ते में 2091 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। रोजाना एवरेज 250 मरीज सामने आ रहे हैं।
एक हफ्ते में पॉजीटिव आए मरीज
तारीख                       मरीज
20 सितम्बर               286
19 सितम्बर              290
18 सितम्बर              260
17 सितम्बर             288
16 सितम्बर            366
15 सितम्बर           347
14 सितम्बर            254
कुल संख्या            2091
- एक्टिव केस 2821 

 


नए मामलों के साथ ही 372 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। अब एक्टिव मरीज 2821 रह गए हैं। रोज़ाना 250 ऊपर मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो रहे हैं।

 

- पिछले 7 दिन में डिस्चार्ज हुए मरीजों कि संख्या

तारीख।                          मरीज़
20 सितम्बर                    372
19 सितम्बर                   351
18 सितम्बर                   353
17 सितम्बर                   379
16 सितम्बर                   181
15 सितम्बर                    202
14 सितम्बर                   130 
कुल मरीजों की संख्या      1968

कई प्रोग्रामों में हिस्सा लिया था
दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि मैं पूरी तरह तंदरूस्त हूं। गले में खराश के अलावा हलका बुखार था, जिसके बाद कोरोना का टैस्ट करवाया। रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर घर पर ही एकांतवास में हूं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से दीपइंद्र ढिल्लों ने कई प्रोग्रामों में हिस्सा लिया, जिनमें वह बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आए।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!