बलबीर सीनियर के जन्मदिवस पर होगा राष्ट्रीय खेल दिवस

Edited By pooja verma,Updated: 10 Jun, 2020 10:40 AM

national sports day will be held on the birthday of balbir sr

पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर उनके जन्मदिवस के मौके पर हॉकी चंडीगढ़ प्रति वर्ष  राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन करेगी |

चंडीगढ़ (लल्लन) : पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर उनके जन्मदिवस के मौके पर हॉकी चंडीगढ़ प्रति वर्ष  राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन करेगी | मंगलवारको हॉकी चंडीगढ़ की हुई बैठक में यह तय किया गया। 25 मई को बलबीर सीनियर का बीमारी से जंग के बाद निधन हुआ था। उन्हें सही मायने में श्रद्धांजलि देने के मकसद से हॉकी चंडीगढ़ ने यह कदम उठाया है।


कमेटी भी गठित की
वहीं, सैटर-42 हॉकी स्टेडियम के कांफ्रैंस रूम में अध्यक्ष चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओलिंपिक दिवस के आयोजन को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई। बैठक में तय किया गया कि हॉकी चंडीगढ़ के नाम से जल्द ही ऑफिशियल वैबसाइट स्थापित की जाएगी। बैठक में उन प्रतिभावान खिलाडिय़ों को हॉकी किट देने का निर्णय लिया जो इसे खरीदने में सक्षम नहीं हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!