इंडिया कैरम टीम में निधि गुप्ता का चयन

Edited By Priyanka rana,Updated: 16 Sep, 2019 01:12 PM

nidhi gupta selected in india carrom team

शहर की कैरम खिलाड़ी निधि गुप्ता का भारतीय कैरम टीम में चयन किया गया है।

चंडीगढ़(लल्लन) : शहर की कैरम खिलाड़ी निधि गुप्ता का भारतीय कैरम टीम में चयन किया गया है। टीम में चयनित खिलाड़ी इंडिया-मालद्वीव टैस्ट सीरीज जूनियर कैरम चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। यह चैम्पियनशिप मालद्वीव में 5 से 12 अक्तूबर तक खेली जाएगी। 

शहर की कैरम खिलाड़ी निधिी का चयन ऑल इंडिया कैरम फैडरेशन की ओर से किया गया है। निधि 46वीं जूनियर नैशनल एंड इंटर स्टेट कैरम चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब जीतने में सफल रही थी। इसी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर निधि का चयन इंडिया टीम में किया गया है। निधि गुप्ता इससे पहले भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और देश के लिए खिताब जीतने में सफल हुई हैं। 

निधि ने जीती हैं ये चैम्पियनशिप :

  • इंडो-मालद्वीव टैस्ट सीरीज-2017 में खिताब जीत चुकी हैं। 
  • 43वीं जूनियर नैशनल-2014-15 में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • 42वीं सब-जूनियर नैशनल चैम्पियनशिप 2014-15 में स्वर्ण पदक।
  • सी.बी.एस.ई. दिल्ली 2014-15 में स्वर्ण पदक। 
  • सी.बी.एस.ई. दिल्ली 2015-16 में स्वर्ण पदक। 
  • 40वीं सब-जूनियर नैशनल 2012-13 में तीसरा स्थान हासिल किया। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!