रायगढ़ में मछुआरों की नाव पलटी, 3 लापता, तलाश जारी

Edited By Updated: 27 Jul, 2025 12:29 AM

fishermen s boat capsized in raigad 3 missing search continues

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। उरण के करंजा इलाके से मछली पकड़ने समुद्र में निकली एक नाव अरब सागर में पलट गई। इस नाव में कुल आठ मछुआरे सवार थे, जिनमें से पांच तैरकर सुरक्षित अलीबाग तट पर पहुंच गए, जबकि तीन मछुआरे अब...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। उरण के करंजा इलाके से मछली पकड़ने समुद्र में निकली एक नाव अरब सागर में पलट गई। इस नाव में कुल आठ मछुआरे सवार थे, जिनमें से पांच तैरकर सुरक्षित अलीबाग तट पर पहुंच गए, जबकि तीन मछुआरे अब भी लापता हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। हादसे के समय समुद्र में तेज बारिश और खराब मौसम के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। तैरकर किनारे पहुंचे पांचों मछुआरों को तुरंत अलीबाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लापता तीन मछुआरों की तलाश के लिए जिला आपदा प्रबंधन दल (NDRF) की टीम तैनात की गई है। खोज अभियान में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के चलते समुद्र में राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन टीम पूरी कोशिश कर रही है कि लापता मछुआरों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!