पंचकूला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 जून को हत्या कर फरार हुए थे आरोपी गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 31 Jul, 2016 12:07 PM

panchkula police got success

कालका शुभम हत्याकांड को सुलझाने वाली पंचकूला पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सैक्टर-12 के गांव रैली की मार्कीट में आईसक्रीम बेचन वाले की चाकू मारकर हत्या करने वाले तीन युवकों को पकड़ लिया है।

पंचकूला, (संजय): कालका शुभम हत्याकांड को सुलझाने वाली पंचकूला पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सैक्टर-12 के गांव रैली की मार्कीट में आईसक्रीम बेचन वाले की चाकू मारकर हत्या करने वाले तीन युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। 
पुलिस ने दोनों युवकों को पंचकूला के सैक्टर-21 के जंगलों से पकड़ा है, तीसरा आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल वैपन भी बरामद करने हैं। डी.सी.पी. अनिल धवन ने बताया कि आरोपियों सैक्टर-21 के जंगलों से पकड़ा है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में है। इस मौके पर ए.सी.पी. मुकेश मल्होत्रा, ए.सी.पी. मुनीष सहगल मौजूद थे। 
 
नहीं सुलझ पाया कृष्णा अरोड़ा मर्डर केस 
पंचकूला के सैक्टर-16 में बुजुर्ग महिला कृष्णा अरोड़ा (75) की हत्या के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। पुलिस के लिए पंचकूला की हत्या की यह गुत्थी सुलझाना भी एक बड़ी चुनौती। पुलिस इस गुत्थी को भी जल्द सुलझाने के लिए जुटी हुई है। मालूम हो कि 22 जून को सैक्टर-16 की कोठी में कृष्णा अरोड़ा की हत्या कर दी गई थी।
 
यह था मामला
पंचकूला के सैक्टर-12 स्थित रैली चौक पर 22 जून की देर रात आईसक्रीम की रेहड़ी वापस ले जा रहे विमल किशोर (30) को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने चाकू मार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ विमल किशोर को सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचा। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!